Add To collaction

क्रोध -23-Jan-2025

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 23/01/2025
क्रोध

क्रोध न कर तू मानव 
आग में स्वयं जल जाएगा।
खुद को पाएगा तू निर्बल, 
कभी तू कुछ नहीं कर पाएगा।

क्रोधित होकर न साबित कर
तेरी ही सब गलती थी।
जो करता क्रोध अत्यधिक वह
सच होकर भी झूठा कहलाएगा।

क्रोध यदि करना है तो
करो इस तरह से 
बन जाओ सफल जीवन में 
लड़ो भाग्य से इस तरह से।

जो चाहते हो पाना 
परिश्रम तुम कर जाओ
हंसकर या क्रोधित होकर 
अपने लक्ष्य को साध जाओ।।

शाहाना परवीन'शान'...✍️
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश 




   4
4 Comments

hema mohril

26-Mar-2025 05:10 AM

awesome

Reply

Babita patel

27-Jan-2025 12:03 PM

Awesome

Reply

madhura

24-Jan-2025 05:21 AM

👌👌👌

Reply